
'मैं पानी पहुंचाने की कोशिश कर रहा था': छात्र संघ चुनाव पर गहराते गतिरोध के बीच जामिया में हिरासत और ऑनलाइन कैंपस
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति अब थोड़ी कम है, लेकिन हर प्रवेश द्वार पर कड़ा पहरा है. बाहर पुलिस की चेतावनी जारी है और लाउडस्पीकर लगे हुए हैं. क्लासेज़ ऑनलाइन ही चल रही हैं. वहीं गेट नंबर 7 के भीतर धरने पर बैठे छात्रों में से पांच छात्रों की भूख हड़ताल का आज 18वां दिन है. बाहर, छात्रों का कहना है कि कैंपस की तमाम गतिविधियां लगभग ठप हैं, यहां तक कि खाना और पानी भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.
सोमवार शाम को विश्वविद्यालय परिसर के पास ही दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया. जिनमें ऑल इंडिया रिवोल्यूशनरी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन - AIRSO के सदस्य निरंजन…
The skinny
The skinny isn't ready yet — notes appear once the transcript is processed.