
अशोक वाटिका में शुभ समाचार
Got something to say to this podcast? Send a voicemail, and you might hear yourself on the next episode!
धर्म कथा · चौथा सीज़न: दीपावली की ओर · एपिसोड 121
अशोक वाटिका। अशोक, यानी जहाँ शोक न हो। और उसी वाटिका में, एक वृक्ष के नीचे, महीनों से शोक में बैठी हैं माँ सीता। लाल फूल झरते हैं, जल बहता है, पक्षी बोलते हैं। और बीच में वे बैठी हैं। एक ही वस्त्र। एक ही लंबी, उलझी हुई वेणी। देह दुर्बल, मुख पीला। चारों ओर राक्षसियाँ, दिन-रात, जिनका एक ही काम है, डराना। दीवारों के उस पार युद्ध हुआ है। उन्होंने सुना है। नगाड़े, ललकार, गिरते पत्थर, टूटते वृक्ष। देखा कुछ नहीं। किसी ने बताया नहीं, कौन जीत रहा…
The skinny
The skinny isn't ready yet — notes appear once the transcript is processed.